45 साल से विदेश में रहकर भक्ति की ज्योति जला रहे दिल्ली के सोहन लाल

सोहन लाल के साथ अन्य भारतीय भी धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं। दिल्ली की तरह ही नॉर्वे में दीवाली मनाई जाती है जिसमें नॉर्वे के लोग भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं। दिल्ली की तरह ही नॉर्वे में दीवाली मनाई जाती है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 12:12 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 12:12 PM (IST)
45 साल से विदेश में रहकर भक्ति की ज्योति जला रहे दिल्ली के सोहन लाल
प्रमुख अनिवासी भारतीय सोहन लाल शर्मा: जागरण

नई दिल्ली [राहुल सिंह]। देश दुनिया के लोग भारत में आकर आस्था और भक्ति का पाठ सीखते हैं, लेकिन दिल्ली के सोहन लाल शर्मा पिछले 45 साल से विदेश में रहकर लोगों को भक्ति का मार्ग दिखा रहे हैं। इसके साथ ही वह नार्वे में टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि सोहन हर साल नार्वे में ही माता का जागरण भी आयोजित कराते हैं।

नई दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले हरिवंश शर्मा ने कहा कि उनके बड़े भाई सोहन लाल शर्मा पिछले 45 साल से विदेश में रह रहे हैं। इस दौरान वह कई अलग-अलग देशों में रह चुके हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से वह अब नार्वे की राजधानी ओसलो में रह रहे हैं। उन्होंने ओसलो में सात साल पहले नार्वे के हिंदू धर्म से जुड़े लोगों व अन्य भारतीयों की मदद से एक सनातन मंदिर का निर्माण कराया था, इसमें सभी लोगों से राशि ली गई है।

इन दिनों वह मंदिर नॉर्वे में हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की पहचान बना हुआ है, जहां हर भारतीय जाकर अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करता है। हरिवंश ने बताया कि उनके भाई हर साल नार्वे में मां भगवती का जागरण भी आयोजित कराते हैं, जिसमें भजन गायक नरेंद्र चंचल समेत कई नामी गायक हिस्सा लेते हैं। वहीं, सोहन लाल के साथ अन्य भारतीय भी धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं। दिल्ली की तरह ही नॉर्वे में दीवाली मनाई जाती है, जिसमें नॉर्वे के लोग भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं।

कोरोना के चलते भारत नहीं आए सोहन

हरिवंश ने बताया कि उनके भाई सोहन लाल व परिवार के अन्य सदस्य हर साल एक से दो बार भारत का दौरा करते हैं। इसमें वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी भारत में आकर यहां की संस्कृति को सीखते हैं।

सोहन लाल के सराहनीय कार्य

मंदिर बनवाकर विदेश में आस्था से लोगों को जोड़ने का कर रहे हैं काम ओसलो में हर साल आयोजित करवाते हैं माता का जागरण भजन गायक नरेंद्र चंचल समेत कई नामी गायक लेते हैं हिस्सा साल से विदेश में रहकर दिल्ली के सोहन लाल शर्मा कर रहे टूर एंड टेवल्स का काम

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी