उत्तराखंड के बाद AAP की हिमाचल प्रदेश पर नजर, रत्नेश गुप्ता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रत्नेश गुप्ता ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 12:21 PM (IST)
उत्तराखंड के बाद AAP की हिमाचल प्रदेश पर नजर, रत्नेश गुप्ता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड के बाद AAP की हिमाचल प्रदेश पर नजर, रत्नेश गुप्ता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आम आदमी पार्टी ने रत्नेश गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया है। पार्टी हाईकमान ने रत्नेश गुप्ता की पार्टी के प्रति समर्पण और लगनशीलता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह जल्द ही हिमाचल प्रदेश पहुंच कर कार्यभार संभालेंगे और प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

रत्नेश गुप्ता ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

दिल्ली के रहने वाले हैं रत्नेश गुप्ता

रत्नेश मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और वो यहीं पले-बढ़े हैं। वह आरटीआई कार्यकर्ता भी रहे हैं। गुप्ता दिल्ली में हुए अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़े थे और आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय परिषद में भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रहे हैं। वह मध्य प्रदेश में सह प्रभारी रह चुके हैं।

कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं रत्नेश

इसके अलावा रत्नेश राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आम आदमी पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं और दिल्ली में पार्टी की ओर से जीएसटी प्रभारी रहे हैं। एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में वह वारणसी, गुजरात, पंजाब में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वह दिल्ली विधानसभा के निदेशक हैं और पार्टी की वे से ट्रेड यूनियन व उनकी समस्याओं को देखते हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बिहार चुनाव पर भी आप की नजर है। हालांकि अभी स्पष्ट नही है कि पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी या नहीं। रत्नेश को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि पार्टी आगामी चुनाव में यहां पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी