Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से सुबह की शुरुआत; ओले भी गिरेेंगे

शनिवार को शाम के समय भी घने बादल छाएंगे और ठंडी हवा के साथ बारिश की संभावना भी है। इस बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 08:21 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से सुबह की शुरुआत; ओले भी गिरेेंगे
Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से सुबह की शुरुआत; ओले भी गिरेेंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह फिर मौसम बदल गया। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को खासकर दफ्तर जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं बारिश में भीगते हुए स्कूल गए।  बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि शनिवार से मौसम फिर करवट ले लेगा। हल्की बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। शाम के समय भी घने बादल छाएंगे और ठंडी हवा के साथ बारिश की संभावना भी है। इस बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी।

इससे पहले सुबह-शाम की ठिठुरन के बावजूद शुक्रवार को दिन भर खिली रही धूप ने हल्की गर्माहट का एहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री कम रहा। नमी का स्तर 36 से 97 फीसद रहा। 

रविवार को तापमान महज 21 डिग्री रहेगा। मार्च की इतनी ठंडी शुरुआत इससे पहले 2014 में हुई थी। उस साल एक मार्च को तापमान 21 डिग्री रहा था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह पिछले दस सालों में इतना कम कभी नहीं हुआ।

इस बार फरवरी के हर हफ्ते में बारिश हुई है। इससे सर्दी मार्च के पहले सप्ताह में भी जाने का नाम नहीं ले रही है। अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को महज 24.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले अधिकतम तापमान 2014 में इससे नीचे गया था। उस समय एक मार्च को अधिकतम तापमान 21 डिग्री था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 2009 से अब तक तापमान मार्च में नौ डिग्री से नीचे नहीं गया है।

chat bot
आपका साथी