यादें : अपनी सादगी से हर शख्स को प्रभावित कर जाते थे मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर सुनकर भाजपा नेताओं में शोक की लहर फैल गई। जिले के कार्यकर्ताओं से मनोहर पर्रिकर का विशेष लगाव था।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 08:39 AM (IST)
यादें : अपनी सादगी से हर शख्स को प्रभावित कर जाते थे मनोहर पर्रिकर
यादें : अपनी सादगी से हर शख्स को प्रभावित कर जाते थे मनोहर पर्रिकर

गाजियाबाद, जेएनएन। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन की खबर सुनकर भाजपा नेताओं में शोक की लहर फैल गई। जिले के कार्यकर्ताओं से मनोहर पर्रीकर का विशेष लगाव था। वर्ष 2016 जून में केंद्र सरकार के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गाजियाबाद में प्रवास किया था। तब वह केंद्र सरकार में रक्षामंत्री थे और तीन कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया था।

भाजपा के तत्कालीन महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सबसे पहले एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज के सभागार में मनोहर पर्रीकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रखा था। इसके बाद हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह व्यापारियों से रूबरू हुए थे। रात्रि प्रवास के दौरान हिंडन पार क्षेत्र में रेडिसन ब्लू होटल में गोवा के मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध लोगों के साथ वार्ता की थी।

उनके एकदिनी कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं और लोगों को उनका मुरीद बना था दिया, खासतौर पर सादगी और व्यवहार के लोग कायल थे। क्षेत्रीय मंत्री व तत्कालीन महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री रहते हुए गाजियाबाद में मनोहर पर्रीकर का प्रवास कार्यक्रम था। इस दौरान वह सभी कार्यकर्ताओं से बेहद विनम्रता से मिले।

गाजियाबाद से जब भी कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने के लिए समय मांगा, तब-तब उनसे अगले ही दिन समय मिला। वह कार्य करने के लिए तत्पर थे, इसी का उदाहरण है कि गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद गोवा के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बजट सत्र में हिस्सा लिया। उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है।

chat bot
आपका साथी