दिल्ली : NDMC ने 31 स्कूलों का बदला नाम, 'अटल आदर्श विद्यालय' रखा जाएगा

पिछले दिनों 2019-20 के शैक्षणिक सत्र से सभी नगर पालिका स्कूलों का नाम बदलकर अटल आदर्श विद्यालय करने का प्रस्ताव पारित किया था।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 10:28 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 10:28 AM (IST)
दिल्ली : NDMC ने 31 स्कूलों का बदला नाम, 'अटल आदर्श विद्यालय' रखा जाएगा
दिल्ली : NDMC ने 31 स्कूलों का बदला नाम, 'अटल आदर्श विद्यालय' रखा जाएगा

नई दिल्ली, एएनआइ। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (New Delhi Municipal Council (NDMC) ने 31 स्कूलों को नाम 'नगर पालिका स्कूल' से बदलकर 'अटल आदर्श विद्यालय' करने का एलान करने के साथ इसके लिए बाकायदा निर्देश भी जारी कर दिया है। शैक्षणिक शत्र  2019-2020 में ही बदलाव दिखेगा।

यहां पर बता दें कि देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में शुमार अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 31 स्कूलों की नाम बदलने का फैसला किया है।

पिछले दिनों नगर निगम के शिक्षा मंत्री आरपी गुप्ता ने कहा कहा था कि एनडीएमसी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और लोगों की धारणा बदलने के लिए हमने 2019-20 के शैक्षणिक सत्र से सभी नगर पालिका स्कूलों का नाम बदलकर अटल आदर्श विद्यालय करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इससे संबं‌धित आदेश दे दिया गया था। इसके तहत स्कूलों के नाम को सभी संबंधित रिकॉर्डों से बदल दिया जाएगा। बता दें कि नगर पालिका में कुल 31 स्कूल आते है जिनका नाम परिवर्तित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी