न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

पढ़ें शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें...

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Dec 2017 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 05 Dec 2017 07:26 PM (IST)
न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

1- मुलायम सिंह ने खोली योगी के दावों की पोल, कहा- BJP को हुआ बड़ा नुकसान

नोएडा [ जेएनएन ]। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ नगर निगम के मेयर पद तक ही अच्छा रहा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अन्य पदों पर भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा इसे बड़ी जीत के रूप में प्रदर्शित कर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2- बढ़ते प्रदूषण पर सीपीसीबी सख्त, दिल्ली सरकार को कानूनी लपेटे में लेने की तैयारी

नई दिल्ली [जेएनएन]। वायु प्रदूषण के मुददे पर अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) भी दिल्ली सरकार को कानूनी लपेटे में लेने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री व सॉलीसिटर जनरल से जल्द ही इस संबंध में सलाह मशविरा भी किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3- कारोबारी से महिलाओं ने की दोस्ती, और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

नई दिल्ली [जेएनएन]। द्वारका निवासी एक कारोबारी से तीन महिलाओं ने पहले दोस्ती की और फिर हनीट्रैप में फंसाकर उससे जबरन वसूली शुरू कर दी। पीड़ित शख्स की शिकायत पर साकेत थाना पुलिस ने 30 नवंबर को इस बाबत मामला दर्ज कर लिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4- बहन से हुई लड़ाई तो भाई ने उठाया हैरान करने वाला कदम, सबकुछ खत्म

गाजियाबाद [जेएनएन]। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने बहन से झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5- इस शहर से शशि कपूर को था खास लगाव, 50 साल पुराना था रिश्ता

फरीदाबाद [जेएनएन]। दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्मानित सिने अभिनेता शशि कपूर का औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से भी करीब 50 साल पुराना नाता रहा है। लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से जहां देश भर के सिनेमा प्रेमी दुखी हैं वही फरीदाबाद में सिनेमा प्रेमियों के साथ दुखी होने वालों में उनकी प्रिय भतीजी ऋतु नंदा भी हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी