न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

पढ़ें शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें...

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM (IST)
न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

1- कुमार विश्वास के इस कदम पर टिकी 'आप' की निगाह, पार्टी में मची है खलबली

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास के रविवार को होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन ने पार्टी नेतृत्व की नींद उड़ा दी है। इस सम्मेलन में दिल्ली के अलावा गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के लोग शामिल होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2- 15 अगस्त को करणी सेना कश्मीर के लाल चौक पर फहराएगी तिरंगा: अम्मू

रेवाड़ी [जेएनएन]। फिल्म पद्मावती के विरोध को लेकर चर्चा में आए सूरजपाल अम्मू ने कहा कि आने वाली 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे वहीं करणी सेना कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3- दावे के विपरीत तीन साल में सिर्फ तीन स्कूल बना पाई केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली [जेएनएन]। तीन महीने बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार के तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे। सरकार का दावा है कि सबसे अधिक शिक्षा क्षेत्र में सुधार हुए हैं। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने देश के अन्य राज्यों व दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को खुली चुनौती दी है कि वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह अपने स्कूलों को बनाकर दिखाएं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4- यहां जिस्म की कीमत है 50 रुपये, मुफ्त में मिल रहा एचआइवी

नोएडा [जेएनएन]। इसे शौक तो किसी हाल में नहीं कहा जा सकता, है तो यह मजबूरी ही। वरना सिर्फ 50 रुपये में कोई महिला अपने शरीर को किसी और के हवाले नहीं करेगी। परिवार के पालन पोषण के लिए यह रास्ता गलत जरूर है, लेकिन इन महिलाओं के लिए आमदनी का यही एकमात्र जरिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5- 12 साल की बच्ची को जबरन झाड़ियों में ले गया शराबी, दुष्कर्म की कोशिश

फरीदाबाद [जेएनएन]। सेक्टर-55 क्षेत्र में एक शराबी ने 12 साल की बच्ची को झाड़ियों में खीचकर दुष्कर्म की कोशिश की। गनीमत रही कि बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रही। बच्ची ने अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी