दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली, निशाना चूकने से 2 मासूम घायल

Delhi Crime News पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे हजरत निजामुद्दीन इलाके में गोली लगने से दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। दोनों भोगल इलाके में परिवार के साथ रहते थे। दोनों घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 02 Feb 2023 07:21 AM (IST) Updated:Thu, 02 Feb 2023 07:21 AM (IST)
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली, निशाना चूकने से 2 मासूम घायल
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हजरत निजामुद्दीन थाना इलाके में भोगल के पास दो राहगीरों को गोली लगने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग की थी लेकिन उनका निशाना चूकने के चलते वहां खड़े दो अन्य लोगों को गोली लग गई।

घायलों की पहचान भोगल के नीरज (24) और मो. गुलजार (18) के रूप में हुई है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर छानबीन कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे हजरत निजामुद्दीन इलाके में गोली लगने से दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस शिकायतकर्ता पंत नगर के निखिल से मिली।

घायलों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

निखिल ने पुलिस को बताया कि दो लड़कों ने उन पर फायरिंग की है। हालांकि वह बच गए और गोली उन्हें नहीं लगी लेकिन गोली उनके पास खड़े दो अन्य लोगों नीरज और मोहम्मद गुलजार को लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों भोगल इलाके में परिवार के साथ रहते थे। दोनों घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Robbery: दिल्ली में युवक ने महिला मित्र का घर कराया साफ, नकली चाबी बनवाकर 15 की कराई चोरी

chat bot
आपका साथी