केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाला मुख्य आरोपित आलोक कुमार गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को स्टिंग का वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपित आलोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 02:39 PM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 10:34 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाला मुख्य आरोपित आलोक कुमार गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाला मुख्य आरोपित आलोक कुमार गिरफ्तार

नोएडा, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल की कोशिश करने के मुख्य आरोपित आलोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 अप्रैल को उसने पूर्व पत्रकार नीशू के जरिये पत्र भेज कर दो करोड़ रुपये की मांग की थी। मामले का पर्दाफाश होने पर वह पुलिस से बचने के लिए कोलकाता भाग गया था। यहां पर वह कोतवाली न्यू मार्केट क्षेत्र में स्थित होटल रीकल में अपनी सहयोगी निशा के साथ छिप कर रह रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों को कोलकाता के न्यायालय मेटोपोलिटेन मजिस्ट्रेट के यहां पेश कर 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा लाया गया। ट्रांजिट रिमांड पूरी होने के कारण पुलिस को पूछताछ का ज्यादा समय नहीं मिल पाया है। रविवार को पुलिस ने दोनों को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ये जानकारी एसएसपी वैभव कृष्ण ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी।

एसएसपी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश के पीछे आलोक कुमार का ही दिमाग था। वह प्रतिनिधि चैनल का मालिक भी है। ये चैनल नोटबंदी के दौरान बंद हो चुका है। निशा भी पूर्व में पत्रकार रह चुकी है और उसी के चैनल में काम करती थी।

केंद्रीय मंत्री को आलोक ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में संसाधनों के जरिये मदद देने का भरोसा दिया था। उनसे मिलने के दौरान हुई बातचीत को उसने हिडेन कैमरे में कैद कर लिया था। एक जगह केंद्रीय मंत्री उससे कोड वर्ड में बोलने के लिए कहते हैं। इसी को उसने ब्लैकमेल करने का हथियार बना लिया था।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी