सीएम केजरीवाल और सांसद मीनाक्षी लेखी बनीं NDMC की सदस्य, LG ने दिलाई शपथ

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और इलाके की सांसद मीनाक्षी लेखी को शपथ दिलाई।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 03:07 PM (IST)
सीएम केजरीवाल और सांसद मीनाक्षी लेखी बनीं NDMC की सदस्य, LG ने दिलाई शपथ
सीएम केजरीवाल और सांसद मीनाक्षी लेखी बनीं NDMC की सदस्य, LG ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के उपराज्यपाल(Lt. Governor) अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (New Delhi Municipal Council) के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के सदस्य के तौर पर उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और इलाके की सांसद मीनाक्षी लेखी को शपथ दिलाई।

अनिल बैजल ने दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन के तौर पर मुख्य सचिव विजय कुमार देव को शपथ दिलाई।

नवगठित NDMC के सदस्यों में विधायक सुरेंद्र सिंह, अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन, संयुक्त सचिव नंदिता गुप्ता, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनीषा सक्सेना और आइएएसस विकास आनंद को भी NDMC का सदस्य बनाया गया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी