सामने आई यूपी पुलिस की बड़ी बाजीगरी, शिकायत चोरी की थी, समाधान किया दुष्कर्म का

पीड़ित ने 10 सितंबर को जन सुनवाई पोर्टल पर मामले की शिकायत की। पीड़ित के पास मैसेज भेजकर कहा गया कि उनकी शिकायत का समाधान हो गया है।

By Edited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 03:49 PM (IST)
सामने आई यूपी पुलिस की बड़ी बाजीगरी, शिकायत चोरी की थी, समाधान किया दुष्कर्म का
सामने आई यूपी पुलिस की बड़ी बाजीगरी, शिकायत चोरी की थी, समाधान किया दुष्कर्म का

गाजियाबाद (जेएनएन)। राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी से 1.23 टन तांबा चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी बाजीगरी सामने आई है। आरोप है कि 20 दिन बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर कंपनी अधिकारियों को पता चला कि उनकी शिकायत का समाधान हो गया है। उन्होंने पोर्टल पर भेजे गए लिंक को खोला तो उस पर दुष्कर्म के एक मामले की जांच कर उसका समाधान दिखाया गया था। अब पुलिस मामले की लीपापोती में लगी है।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत 
पांच सितंबर को कारोबारी सुनील गोयनका ने कंपनी के टाटा-407 में 1.23 किलो तांबा भरकर दूसरी फैक्ट्री में भेजा था लेकिन वाहन दूसरी कंपनी नहीं पहुंचा। पुलिस को हिंडन एयरबेस के पास टाटा 407 खाली मिला। पीड़ित ने चालक और उसके साथी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 75 किलो तांबा बरामद किया लेकिन नामजद दोनों आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर सकी।

जन सुनवाई पोर्टल पर की शिकायत
पीड़ित ने 10 सितंबर को जन सुनवाई पोर्टल पर मामले की शिकायत की। पीड़ित के पास मैसेज भेजकर कहा गया कि उनकी शिकायत का समाधान हो गया है। बीती 19 सितंबर को पीड़ित के पास उनकी शिकायत के समाधान का लिंक आया। उन्होंने उस लिंक को खोला तो उसपर चोरी के समाधान की जगह दुष्कर्म के मामले की जांच का प्रार्थना पत्र था। इसके बाद अब अधिकारी जल्द ही आरोपी चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर तांबा बरामद करने का दावा कर रहे हैं।

गलत जवाब की जांच कराई जाएगी
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर बचा हुआ तांबा भी बरामद कर लिया जाएगा। जन सुनवाई पोर्टल पर पीड़ित की शिकायत पर मिले गलत जवाब की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी