आत्महत्या के लिए मेट्रो स्टेशन की पटरी पर उतरी मां, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें स्टोरी

मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रही मां को देखकर पहले तो बच्चे घबरा गए फिर महिला के नाबालिग बेटे ने सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी और महिला की जान बच गई।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 02 Aug 2019 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 06:29 AM (IST)
आत्महत्या के लिए मेट्रो स्टेशन की पटरी पर उतरी मां, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें स्टोरी
आत्महत्या के लिए मेट्रो स्टेशन की पटरी पर उतरी मां, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें स्टोरी

नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को अजब नजारा देखने को मिला जब एक महिला अपने बच्चों को स्टेशन पर छोड़कर आत्महत्या करने के लिए पटरी पर उतर गई। इसके बाद जो हुआ वह भी कम हैरान करने वाला नहीं है। जैसा आप सोच रहे हैं ऐसा नहीं हुआ, बल्कि उसके बेटे ने ही सुरक्षाकर्मियों की मदद से अपनी मां की जान बचा ली। यह पूरा वाकया मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह पूरी घटना बृहस्पतिवार की है और मामला उत्तर पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन का है।  

बच्चों ने दी थी सुरक्षा कर्मियों को सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रही मां को देखकर पहले तो बच्चे घबरा गए फिर महिला के नाबालिग बेटे ने सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल महिला को पटरी से हटाकर उसकी जान बचा ली। इसके बाद महिला को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला मानसिक बीमार है उसका इलाज भी  चल रहा है। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) के जवान के मुताबिक, यह महिला उत्तर पश्चिम दिल्ली के इंदरलोक मेट्रो स्टेशन पर अपने दो बच्चों के साथ पहुंची थी। वहां खड़े लोगों को भी लगा कि यह मेट्रो का इंतजार कर रही है, लेकिन अचानक ही महिला ने बच्चों को दूर खड़ा कर दिया और आत्महत्या करने के इरादे से प्लेटफॉर्म के जरिये ट्रेन की पटरी पर जाकर खड़ी हो गई।

इस बीच मेट्रो स्टेशन पर खड़े बच्चों को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान महिला के नाबालिग बेटे की नजर अपनी मां पर पड़ी तो उसने सुरक्षा कर्मियों को इस बाबत जानकारी दी।  इसके बाद कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला की जान बचाई।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी