Honey Trap में फंसा CEO फाइव स्टार होटल से अगवा, मांगी तीस लाख की फिरौती

Honey Trap मर्चेंट नेवी से जुड़ी मुंबई की एक बड़ी कंपनी के सीईओ एवं मर्चेंट नेवी के पूर्व कैप्टन का नई दिल्‍ली के चाणक्यपुरी के पांच सितारा होटल से अपहरण कर लिया गया।

By Edited By: Publish:Sat, 18 May 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 12:12 PM (IST)
Honey Trap में फंसा CEO फाइव स्टार होटल से अगवा, मांगी तीस लाख की फिरौती
Honey Trap में फंसा CEO फाइव स्टार होटल से अगवा, मांगी तीस लाख की फिरौती

नई दिल्ली, जेएनएन। हनीट्रैप में फंसाकर एक कंपनी के सीईओ का चाणक्यपुरी स्थित पांच तारा होटल से अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उन्हें लक्ष्मीनगर में बंधक बनाकर तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। हालांकि, उनके जूनियर सीईओ की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर महज छह घंटे में सीईओ को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में चार महिला सदस्यों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नई दिल्ली जिला के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मुंबई निवासी सुरेंद्र कुमार बर्वे मर्चेंट नेवी में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद शिपिंग कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाली कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। वह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली आते रहते हैं और चाणक्यपुरी में पांच सितारा होटल में ठहरते हैं। शुक्रवार को भी वह होटल में ठहरे हुए थे। इसी बीच दो लड़कियों ने हनीट्रैप में फंसाकर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद 30 लाख की फिरौती मांगी।

इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरेंद्र ने अपने जूनियर नॉर्थ-इंडिया के सीईओ दीपक 30 लाख रुपये भेजने के लिए कहा। आधे घंटे बाद फिर कॉल की, कई बार कॉल के दौरान सुरेंद्र ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। इसके बाद रात करीब 11 बजे दीपक ने दिल्ली पुलिस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच शुरू की। जांच के होटल के सीसीटीवी कैमरे में सुरेंद्र दो युवतियों के साथ एक कार से जाते हुए नजर आए।

पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाया। छानबीन के दौरान पुलिस को एक फोन नंबर मिला, जिसकी लोकेशन लक्ष्मीनगर स्थित एक घर में मिली। पुलिस टीम ने यहां छापा मारकर एक के बाद एक छह आरोपितों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान राजौरी गार्डन निवासी धीरज (22), बापा नगर करोलबाग निवासी राहुल (24), वंदना (23), आदर्श नगर निवासी श्वेता (22), बुराडी निवासी बबली (45) व नांगलोई निवासी भगवान देवी (45) के रूप में हुई। वंदना उक्त मामले की मास्टरमाइंड है।

वंदना को पहले से जानते थे सुरेंद्र
गिरफ्तारी के बाद आरोपितों ने बताया कि वंदना सुरेंद्र की पुरानी जानकार है। वह जब भी दिल्ली आते थे, तो वंदना को बुलाते थे। इस बार जब वंदना को सुरेंद्र के आने की जानकारी हुई तो उसने हनीट्रैप में फंसाकर रुपए ऐंठने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक वह वह अपनी एक साथी को लेकर होटल पहुंची और कहा कि यहां वे ज्यादा सेफ नहीं है। दिल्ली के होटलों में पुलिस की सख्ती बढ़ गई है, जबकि उसका घर खाली पड़ा हुआ है। वहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वंदना के झांसे में आकर सुरेंद्र उसके घर लक्ष्मीनगर जाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दोनों उन्हें गाड़ी में बैठाकर लक्ष्मीनगर ले आईं। यहां दोनों ने अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद उसके अन्य साथी भी सामने आ गए और सुरेंद्र को बंधक बनाकर तीस लाख रुपये मंगवाने के लिए डराने धमकाने लगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी