खादी उत्सव-2021 में होंंगे देश-प्रदेश की संस्कृति के दर्शन, दिखेंगे रोजगार के मौके

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी के उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाना है।उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रयास से अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके।सभी जनपदों से लकड़ी तांबा वस्त्रों के अलावा चूड़ियां और हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 05:52 PM (IST)
खादी उत्सव-2021 में होंंगे देश-प्रदेश की संस्कृति के दर्शन, दिखेंगे रोजगार के मौके
15 दिवसीय ‘खादी उत्सव-2021’ का आयोजन गाजियाबाद में होगा।

गाजियाबाद [शाहनवाज अली]। खादी की पहचान को मजबूती और बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग की ओर से 15 दिवसीय ‘खादी उत्सव-2021’ का आयोजन गाजियाबाद में होगा। खादी उत्सव कविनगर के रामलीला मैदान में चार अक्टूबर से आरंभ होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड़ राज्यों के हस्तशिल्प और खादी से निर्मित कपड़े व उत्पादों के साथ ही प्रदेश के एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सभी जनपदों के स्टाल लगाए जाएंगे।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना की दी जाएगी जानकारी

खादी उत्सव में खादी ग्रामोद्योग के कार्यो का जीवंत प्रदर्शन करने की तैयारी है। खादी उत्सव के दौरान सभी स्वचालित मशीनों का भी प्रदर्शन होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक-से-अधिक लोग इन योजनाओं में स्वरोजगार के अवसर हासिल कर सकें। खादी उत्सव में लोगों को उच्च गुणवत्ता के खादी के कपड़े और ग्रामोद्योग उत्पाद उपलब्ध होंगे।

कलात्मक वस्तुएं बढ़ाएंगी खादी उत्सव की शोभा

उत्सव में प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। उत्तराखंड़ के ऊनी शॉल, कोट और जाकेट, मध्यप्रदेश की चंदेरी एवं महेश्वरी साड़ियां, खादी वस्त्र तथा अन्य ग्रामोद्योग सामगी बिक्री के लिए स्टाल पर उपलब्ध होंगी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित घरेलू उपयोग की वस्तुएं जैसे- मसाले, अचार, पापड़, अगरबत्ती, आंवला, शहद, कच्ची घानी का शुद्ध सरसों तेल, मिट्टी की कलात्मक वस्तुएं भी खादी उत्सव की शोभा बढ़ाएंगी।

मिलेगा रोजगार

प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी के उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाना है जिससे कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रयास से अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके। प्रदेश के सभी जनपदों से लकड़ी, तांबा, वस्त्रों के अलावा चूड़ियां और हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे।

संजय कुमार, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी

chat bot
आपका साथी