दिल्ली में सिर्फ एक मंत्री महोदय के सहारे चली रही केजरीवाल सरकार

राजनीति के जानकारों की मानें तो पंजाब और गोवा में जबतक चुनाव प्रचार बंद नहीं हो जाता, तब तक दिल्ली में हालात ऐसे ही हालात रहेंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2017 12:42 PM (IST)
दिल्ली में सिर्फ एक मंत्री महोदय के सहारे चली रही केजरीवाल सरकार
दिल्ली में सिर्फ एक मंत्री महोदय के सहारे चली रही केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव में कोई मौका नहीं गंवाना चाहती। ऐसे में पूरी पार्टी और उसके दिग्गज नेता दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तकरीबन सभी नेता और मंत्री पंजाब और गोवा में कमान संभाल हुए हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने से दिल्ली में केवल एक मंत्री ही AAP सरकार चल रही है। फिलहाल पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ही केवल दिल्ली में हैं।

दिल्ली के एक वरिष्ठ AAP नेता के मुताबिक, पंजाब चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिकतर नेताओं को वहां पर जाकर प्रचार करने के लिए कहा गया है। गोवा में भी आप नेता पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं। इस वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी गोवा और पंजाब दोनों ही राज्यों पर समान रूप से ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पढ़ने पर नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को तत्काल दिल्ली बुला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः BJP का गंभीर आरोप-'100 बेघरों की ठंड से मौत, केजरीवाल पंजाब-गोवा में बिजी'

जानें कहां हैं केजरीवाल?

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव जीतने को अपनी नाक का सवाल बना लिया है। वह ज्यादातर समय पंजाब चुनाव को दे रहे हैं। इससे पहले वह पंजाब के कई दौरे भी कर चुके हैं। हालांकि, फिलहाल अरविंद केजरीवाल जहां खुद गोवा में हैं, वहीं उन्होंने अपने सभी विधायकों को पंजाब में चुनाव प्रचार करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ेंः यूपी चुनाव के बाद MCD में जीत के लिए राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस की कप्तानी

पंजाब में कौन संभाल रहा मोर्चा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल का सबसे करीबी माना जाता है। ऐसे में विश्वसीय होने के चलते अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को पंजाब चुनाव की बागडोर थमा रखी है। इसी के मद्देनजर सिसोदिया फिलहाल पंजाब में चुनाव प्रचार में जोरशोर से जुटे हैं।

पढ़ें कहां प्रचार कर रहे हैं पर्यटन मंत्री कपिल शर्मा

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मोर्चे पर लगाया है। वहीं, उनका सहयोग करने के लिए पर्यटन मंत्री भी कपिल मिश्रा ने गोवा में डेरा डालेे हुए हैं।

राजनीति के जानकारों की मानें तो पंजाब और गोवा में जबतक चुनाव प्रचार बंद नहीं हो जाता, तब तक दिल्ली में हालात ऐसे ही हालात रहेंगे। वहीं आप सूत्रों के मुताबिक, इससे दिल्ली में सरकार के संचालन में कोई दिक्कत नहीं है। अगर जरूरत हुई तो सभी नेता कुछ ही घंटों में दिल्ली में आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी