US Election: दिल्ली में जन्मे कृष्णमूर्ति भी जीते, ओबामा ने किया था समर्थन

अमेरिकी चुनाव में दो भारतीयों ने भी जीत दर्ज की हैै। इनमें भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट राजा कृष्णमूर्ति ने जीत हासिल की है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 09 Nov 2016 01:37 PM (IST) Updated:Thu, 10 Nov 2016 02:04 PM (IST)
US Election: दिल्ली में जन्मे कृष्णमूर्ति भी जीते, ओबामा ने किया था समर्थन

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के लोगों का जलवा भी कायम रहा। चुनाव में दो भारतीयों ने भी जीत दर्ज की हैै। इनमें भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट राजा कृष्णमूर्ति ने जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय मूल की कमला ने भी यूएस सीनेट इलेक्शन में जीत हासिल की है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं।

वहीं, दिल्ली में जन्मे कृष्णमूर्ति (43) ने आठवें कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट शिकागो क्षेत्र की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा सीट के लिए जीत दर्ज की। इलिनोइस की अमेरिकी सीनेट सीट के लिए टैमी डकवर्थ के जीतने के कारण यह सीट खाली थी। दिल्ली में जन्मे कृष्णमूर्ति पेशे से एक प्रयोगशाला कार्यकारी हैं और उनकी जड़ें चेन्नई से जुड़ी हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनका समर्थन किया था।

कृष्णमूर्ति ने ट्वीट किया, शुक्रिया... इलिनोइस के आठवें डिस्ट्रिक्ट का कांग्रेस सदस्य बनकर मैं खुद को सम्मानित और अनुगृहित महसूस कर रहा हूं। कृष्णमूर्ति ने अपने विजय भाषण में समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। दिलचस्प यह है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए कृष्णमूर्ति ऐसे दूसरे हिंदू-अमेरिकी हैं।

chat bot
आपका साथी