Delhi Road Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल की मौत; होंडा सिटी चालक की हालत गंभीर

Delhi Road Accident रविवार रात को होंडा सिट कार ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में टक्कर मार दी जिससे हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 10:30 AM (IST)
Delhi Road Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल की मौत; होंडा सिटी चालक की हालत गंभीर
Delhi Road Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल की मौत; होंडा सिटी चालक की हालत गंभीर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Road Accident:  उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। होंडा सिट कार ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में टक्कर मार दी, जिससे हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि होंडा सिटी चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में रविवार रात को एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के प्रखर गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी अस्पताल में मौत हो गई। वही होडा सिटी के चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल का नाम वजीर सिंह है, जो देर रात ड्यूटी पर थे। इस दौरान तेज़ रफ़्तार होडा सिटी कार ने उनकी पीसीआर (स्कोर्पियो) गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे पीसीआर पलट गई। होडा सिटी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

chat bot
आपका साथी