Kisan Andolan: महात्मा गांधी के बहाने हरियाणा के मंत्री अनिल विज का किसान संगठनों पर हमला

Kisan Andolan शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती पर अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 12:31 PM (IST)
Kisan Andolan: महात्मा गांधी के बहाने हरियाणा के मंत्री अनिल विज का किसान संगठनों पर हमला
Kisan Andolan: महात्मा गांधी के बहाने हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने किसानों को दे डाली नसीहत, जानिये- क्या कहा

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। सांस लेने में तकलीफ के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अपना इलाज करा रहे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Haryana Home Minister Anil Vij ) पूरी तरह सक्रिय है। अस्पताल में भर्ती रहने और इलाज के बीच वह राजनीतिक रूप से सक्रिय भी हैं। शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती पर अनिल विज ने कहा कि  किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें।

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद स्थगित किए जाने के बाद किसानों की नाराजागी के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि किसानों का आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा है। अनिल विज ने एक ट्वीट में कहा- 'महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसानों के नेताओं को आंदोलन के दौरान धैर्य रखना चाहिए।'  उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती । किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें।

गौरतलब है कि 27 नवंबर, 2020 से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली-एनसीआर के चार बार्डर (सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और शहाजहांपुर) पर जमे हैं। पिछले 10 महीने से जारी आंदोलन के चलते दिल्ली-एनसीआर के आधा दर्जन रास्ते बंद हैं, जिससे लाखों लोगों को रोजाना दिक्कत पेश आ रही है। इस बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रास्ता रोके जाने पर किसान संगठनों से जवाब मांगा है। 

इससे पहले 27 सितंबर को किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में भारत बंद का आयोजन हुआ था। कई राज्यों में इसका व्यापक असर भी देखा गया है। 

यह भी पढ़ेंः सीएम केजरीवाल ने जब कराया सच से सामना तो मुंह चुराने लगे सभी अधिकारी, लगाई जमकर क्लास

chat bot
आपका साथी