भाजपा को मिला कई मशहूर हस्तियों का साथ, बोनी कपूर और द ग्रेट खली ने किया समर्थन का ऐलान

अभिनेत्री पुनम ढिल्लन निर्माता-निदेशक बोनी कपूर समेत कई मशहूर हस्तियों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 01:13 PM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 10:34 AM (IST)
भाजपा को मिला कई मशहूर हस्तियों का साथ, बोनी कपूर और द ग्रेट खली ने किया समर्थन का ऐलान
भाजपा को मिला कई मशहूर हस्तियों का साथ, बोनी कपूर और द ग्रेट खली ने किया समर्थन का ऐलान
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी को फिल्मी दुनिया की कई मशहूर हस्तियों का साथ मिला है। अभिनेत्री पुनम ढिल्लन, निर्माता-निदेशक बोनी कपूर और द ग्रेट खली समेत कई मशहूर हस्तियों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके लिए दिल्ली में रविवार को सभी सितारे एकजुट हुए।

इस अवसर पर हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी और अभिनेता मनोज जोशी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई भाजपा के नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 बता दें कि शनिवार को फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने आम आदमी पार्टी को समर्थन का ऐलान किया था और कहा कि वे एक सप्ताह तक आप के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। 

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी