गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामलाः पुलिस ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

गार्गी कॉलेज में जबरन घुसकर छात्रओं से छेड़छाड़ करने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 10:50 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 10:50 AM (IST)
गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामलाः  पुलिस ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार
गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामलाः पुलिस ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गार्गी कॉलेज में जबरन घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में हौजखास थाना पुलिस ने मंगलवार रात दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित दिल्ली के रहने वाले छात्र हैं। डीसीपी दक्षिणी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इनके बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज के शिनाख्त कर पुलिस इन दोनों आरोपितों तक पहुंची।

पिछले छह फरवरी को गार्गी कॉलेज में वार्षिक समारोह के दौरान अज्ञात लोगों की भीड़ ने चारदीवारी फांदकर जबरन प्रवेश कर लिया था। भीड़ में मौजूद लोगों ने कॉलेज परिसर में छात्राओं से न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उन्हें धमकी भी दी और अश्लील हकरतें भी की। छात्राओं ने घटना के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर कॉलेज परिसर में हुई घटना की जानकारी दी तो मामला प्रकाश में आया।

संसद में भी उठा था मामला

बता दें कि यह मामला संसद में भी उठा था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छात्राएं धरना दे रहीं थी। आरोपितों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली में हार के भंवर में डूबी कांग्रेस को हौसले का सहारा, गोहिल ने लिखा प्रत्याशियों को पत्र

दिल्ली में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव जल्द, सरोज पांडेय केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

chat bot
आपका साथी