Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव जल्द, सरोज पांडेय केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Wed, 19 Feb 2020 07:39 AM (IST)

    भाजपा विधायक दल के नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव जल्द, सरोज पांडेय केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक दल के नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 में से आठ सीटों पर ही जीत हासिल की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और अभय वर्मा और अन्य पांच विधायकों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। अब इन्हीं आठ विधायकों में से किसी एक को विधायक दल का नेता बनाया जाना है।

    विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इन्हीं में से किसी एक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। पिछली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता ने तीन सदस्य होने के बावजूद भाजपा का पक्ष मजबूती से रखा था। 

    पिछली बार विजेंद्र गुप्ता थे विधायक दल के नेता

    वर्ष 2015 में 70 में से तीन सीटें जीतने पर भाजपा ने विजेंद्र गुप्ता को विधायक दल का नेता बनाया था। इससे वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे थे। संभवत: इसी सप्ताह में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की उपराज्यपाल से मुलाकात

    उधऱ, मंगलवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से शिष्टाचार भेंट की। करीब 10 मिनट की यह मुलाकात उपराज्यपाल सचिवालय में ही हुई। बैठक का कोई खास एजेंडा नहीं था। मालूम हो कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच काफी दूरियां थीं, लेकिन नए कार्यकाल की शुरुआत करते ही मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर इस दूरी को कम करने का संदेश दिया है। राजधानी में सेवा विभाग भी उपराज्यपाल के पास ही है जिससे नौकरशाहों के तबादले के अधिकार भी उपराज्यपाल के पास ही हैं। इस लिहाज से मुख्यमंत्री की यह अनौपचारिक मुलाकात भी कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

     ये भी पढ़ेंः  दिल्ली में हार के भंवर में डूबी कांग्रेस को हौसले का सहारा, गोहिल ने लिखा प्रत्याशियों को पत्र

    CAA Protest: शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकार आज करेंगे बैठक

    IGI एयरपोर्ट को NH-8 से जोड़ने वाली रोड एक साल के लिए बंद, इन रास्तों का करें इस्तेमाल