छठ महापर्व संपन्न होने के बाद नहीं हुई सफाई, घाटों पर फैला है कूड़ा

लोगों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर हर समय नेता सक्रिय दिखते हैं। इस मामले में भी उनको सक्रियता दिखानी चाहिए। जहां-जहां घाटों पर गंदगी पसरी है उसे साफ करना जरूरी है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Mon, 30 Oct 2017 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Oct 2017 07:55 PM (IST)
छठ महापर्व संपन्न होने के बाद नहीं हुई सफाई, घाटों पर फैला है कूड़ा
छठ महापर्व संपन्न होने के बाद नहीं हुई सफाई, घाटों पर फैला है कूड़ा

नई दिल्ली [जेएनएन]। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद घाटों की सफाई की ओर निगम कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया है। छठ घाटो के आसपास कूड़ा-कचड़ा फैला हुआ है। इसके अलावा छठ पर घाटों में छोड़े गए पानी को भी नहीं निकाला गया है। अगर इस पानी को नहीं निकाला गया तो इसमें मच्छर व मक्खी पनपने लगेंगे। इसके बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में कई जगहों पर छठ घाट का निर्माण किया गया था। सफाई के साथ-साथ उसे आकर्षक बनाया गया था, जिसमें फूलों का प्रयोग भी बेहतर तरीके से किया गया था। छठ महापर्व के खत्म होने के बाद लोगों को लगा था कि निगम कर्मी सफाई कर घाट को फिर से दुरुस्त कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

बढ़ सकती है लोगों की परेशानी 

डाबड़ी के छठ घाट पर हर तरफ कूड़ा फैला हुआ है। इससे पूरा घाट मलबे से भरा दिखाई दे रहा है। यही हाल सागरपुर स्थित नगर वन पार्क का भी है। यदि समय रहते कचरे को साफ नहीं किया गया तो आने वाले समय में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नेताओं को दिखानी चाहिए सक्रियता 

विकासपुरी, मोहन गार्डन, ककरौला, नजफगढ़ सहित कई अन्य इलाकों में बने अधिकांश छठ घाटों की यही स्थिति है। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर हर समय नेता सक्रिय दिखते हैं। इस मामले में भी उनको सक्रियता दिखानी चाहिए। जहां-जहां घाटों पर गंदगी पसरी है उसे साफ करना जरूरी है क्योंकि कई छठ घाट ऐसे हैं जहां पर बच्चे खेलने के लिए जाते हैं।

पार्कों में बने छठ घाट पर भी सफाई जरूरी है। वहां लोग सैर करने के लिए जाते हैं। अगर कूड़े को नहीं हटाया गया तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर मंतर से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, पसरा सन्नाटा

यह भी पढ़ें: 'कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के बिना कश्मीर स्वर्ग नहीं बन सकता'

chat bot
आपका साथी