पेट्रोटेक प्रदर्शनी : वेणु गोपाल की सैंड आर्ट देख कर हो जाएंगे खुश, जानें इनका रिकॉर्ड

सैंड आर्ट में वंडर बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके वेणु गोपाल भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक से बढ़ एक कलाकृति बना वाहवाही लूट रहे हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 05:17 PM (IST)
पेट्रोटेक प्रदर्शनी : वेणु गोपाल की सैंड आर्ट देख कर हो जाएंगे खुश, जानें इनका रिकॉर्ड
पेट्रोटेक प्रदर्शनी : वेणु गोपाल की सैंड आर्ट देख कर हो जाएंगे खुश, जानें इनका रिकॉर्ड

नोएडा [मनीष तिवारी]। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित पेट्रोटेक प्रदर्शनी में जहां एक तरफ पेट्रोलियम क्षेत्र में काम करने वाली विश्व की नामी कंपनियां हिस्सा लेकर तकनीक के नए आयामों का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर सैंड आर्ट में विश्व में पहचान बना वंडर बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके वेणु गोपाल भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।

तीस सेकेंड में बना देते हैं कलाकृति

तीस सेकेंड से दो मिनट में एक से बढ़कर एक कलाकृति बना लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले वेणु गोपाल पिछले लगभग नौ वर्ष से अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। मास्टर इन फाइन आर्ट की डिग्री लेने वाले वेणु बताते हैं कला को सीखने में लंबा वक्त लग गया।

शरुआत में कट जाती थी अंगुलियां
शुरू में कला को बनाने के दौरान हाथों की अंगुलियां कट जाती थीं। लेकिन, उन्होंने अपनी लगन नहीं छोड़ी। आकृति बनाने के लिए विभिन्न स्थानों के बालू का प्रयोग किया जाता है, मगर कंबोडियन बालू सबसे बेहतर है। इसमें विशेष चमक होती है।

विश्‍व में कर चुके हैं 600 शो
वेणु बताते हैं कि वह अब तक विश्व में 600 से अधिक शो कर चुके हैं। राजनीति, फिल्म, खेल व अन्य क्षेत्र की हस्तियों की कलाकृति सैंड आर्ट से बना चुके हैं। भारत की विशेषताओं ताजमहल, इंडिया गेट, लालकिला सहित अन्य चीजों को दर्शाती हुई कलाकृति को महज 15 मिनट में तैयार कर वंडर बुक में नाम दर्ज कराया था।

वह बताते हैं बालू से कलाकृति बनाने के बाद उसे हटा देना होता है। क्योंकि वह हमेशा के लिए स्थाई नहीं हो सकती है। बनाने के बाद कलाकृति को मिटाने में दिल में दर्द होता है। लेकिन जो कलाकृतियां विशेष होती हैं उसकी फोटो रखी जाती है। वेणु बताते हैं उनकी इच्छा इस कला के नए हुनरमंद तैयार करना है। इसकी शुरुआत जल्द की जाएगी।

chat bot
आपका साथी