DU Admission Cut Off 2020: कई पाठ्यक्रमों में दाखिले बंद, प्रमुख कॉलेजों में उम्मीदें बची

डीयू के 18 कॉलेजों में बीकॉम में सामान्य वर्ग की सीटें भर चुकी हैं। इनमें दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज कमला नेहरू मैत्रेयी माता सुंदरी कॉलेज शामिल हैं। हालांकि हिंदू श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स वेंकटेश्वर कॉलेज रामजस दौलतराम किरोड़ीमल लेडीश्रीराम कॉलेज में सीटें अभी भी खाली हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:53 PM (IST)
DU Admission Cut Off 2020: कई पाठ्यक्रमों में दाखिले बंद, प्रमुख कॉलेजों में उम्मीदें बची
20 कॉलेजों में दाखिले बंद हो चुके हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट शनिवार रात जारी कर दी। कई कॉलेजों में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान सरीखे प्रमुख पाठ्यक्रमों में दाखिले बंद हो चुके हैं। हालांकि अभी भी हिंदू, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लेडी श्रीराम कॉलेज, हंसराज, दयाल सिंह, कालिंदी कॉलेज, किरोड़ीमल सरीखे कॉलेजों में दाखिले की उम्मीदें बची हैं। इन कॉलेजों ने तीसरी कटऑफ में .25 से 1 फीसद तक की गिरावट भी आयी है।

डीयू के 18 कॉलेजों में बीकॉम में सामान्य वर्ग की सीटें भर चुकी हैं। इनमें दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, कमला नेहरू, मैत्रेयी, माता सुंदरी कॉलेज शामिल हैं। हालांकि हिंदू, श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स, वेंकटेश्वर कॉलेज, रामजस, दौलतराम, किरोड़ीमल, लेडीश्रीराम कॉलेज में सीटें अभी भी खाली हैं। बीकाम ऑनर्स की सबसे अधिक कटऑफ लिस्ट लेडीश्रीराम कॉलेज ने 98.25 जारी की है। जबकि लेडीश्रीराम कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स की दूसरी कटऑफ लिस्ट 99.5 जारी की थी।

बीकॉम की बात करें तो 20 कॉलेजों में दाखिले बंद हो चुके हैं। लेकिन प्रसिद्ध कॉलेजों में शुमार आर्यभट्ट, दयालसिंह, राजमस, मैत्रेयी, कालिंदी कॉलेज, गार्गी, किरोड़ीमल में सीटें अभी भी खाली हैं। बीकॉम की सबसे अधिक कटऑफ लिस्ट किरोड़ीमल और रामजस ने 97.50 जारी की है। लेडीश्रीराम कॉलेज ने अंग्रेजी की तीसरी कटऑफ लिस्ट सबसे अधिक 98.50 जारी की है। जबकि इसी कॉलेज ने अंग्रेजी की दूसरी कटऑफ लिस्ट 98.75 जारी की थी। अभी भी दौलतराम, देशबंधु कॉलेज, गार्गी, हिंदू (ओबीसी, एससी,एसटी, ईडब्ल्यूएस) में सीटें खाली हैं। अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम में 16 कॉलेजों में दाखिला बंद हो चुका हैं। इसमें दौलतराम, दयाल सिंह, रामानुजन कॉलेज शामिल हैं।

हालांकि अभी भी हिंदू, हंसराज,कालिंदी कॉलेज, किरोड़़ीमल,मिरांडा, रामजस, श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स में सीटें खाली हैं। अर्थशास्त्र की कटऑफ सबसे अधिक श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 98.75 फीसद जारी की है। लेडीश्रीराम कालेज ने मनोविज्ञान की पहली कटऑफ लिस्ट 100, जबकि दूसरी कटऑफ लिस्ट 99.75 जारी की थी। कॉलेज ने तीसरी कटऑफ लिस्ट .25 कम करके 99.50 जारी की है। दौलतराम, आर्यभट्ट सरीखे कॉलेजों में भी मनोविज्ञान विषय में सीट अभी खाली है। लेडीश्री राम कॉलेज ने राजनीति विज्ञान की कटऑफ लिस्ट सबसे ज्यादा 99.25 जारी की है। किरोड़ीमल, रामानुजनन, सत्यवती, गार्गी, आत्माराम सनातन धर्म सरीखे कॉलेजों में सीटें अभी भी खाली हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी