यहां कुत्तों के लिए बन रहा श्मशान, पंडितजी कराएंगे मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार

श्मशान को शुरू करने के बाद कुत्तों का अंतिम संस्कार कराने के लिए पंडित जी भी उपलब्ध होंगे, लेकिन पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर शुल्क लगेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 10:47 AM (IST)
यहां कुत्तों के लिए बन रहा श्मशान, पंडितजी कराएंगे मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार
यहां कुत्तों के लिए बन रहा श्मशान, पंडितजी कराएंगे मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (NDMC) कुत्तों के लिए दिल्ली का पहला श्मशान घाट द्वारका सेक्टर-29 में बना रहा है। इस श्मशान को शुरू करने के बाद कुत्तों का अंतिम संस्कार कराने के लिए पंडित जी भी उपलब्ध होंगे। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले साल मार्च में यह श्मशान घाट शुरू हो जाएगा।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कुत्तों का अंतिम संस्कार करने के लिए द्वारका में यह श्मशान घाट बनाया जा रहा है। कुछ निजी संस्थाएं पंडित जी द्वारा कुत्ते का अंतिम संस्कार कराने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। इसी तरह अब निगम भी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए पंडित और अस्थियां रखने के लिए लॉकर उपलब्ध कराएगा। इस श्मशान घाट में वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें इलेक्टिक मशीनों के जरिये शव का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार का लगेगा शुल्क

निगम के मुताबिक इस श्मशान घाट में आवारा कुत्तों व अन्य पशुओं का अंतिम संस्कार नि:शुल्क किया जाएगा, लेकिन जो भी पालतू कुत्ता होगा उसके अंतिम संस्कार के लिए निगम शुल्क लेने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी शुल्क की धनराशि तय नहीं की गई है। 

chat bot
आपका साथी