दिल्ली एयरपोर्ट पर दिव्यांग महिला ने लगाया CISF के जवानों पर दुर्व्यवहार का आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को एक दिव्यांग महिला ने सीआइएसएफ (CISF) स्टाफ पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:39 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 09:39 PM (IST)
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिव्यांग महिला ने लगाया CISF के जवानों पर दुर्व्यवहार का आरोप
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिव्यांग महिला ने लगाया CISF के जवानों पर दुर्व्यवहार का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को एक दिव्यांग महिला ने सीआइएसएफ (CISF) स्टाफ पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि जांच के नाम पर सीआइएसएफ के जवानों से उसे परेशान किया। दिव्यांग महिला का कहना है कि एक दुर्घटना में 13 साल पहले उसे लकवा मारा था। तभी से वह चल-फिर पाने में असमर्थ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा न हो पाने के लिए परेशान किया गया।

दिव्यांगों के हक की लड़ाई लड़ने वाली विराली ने ई-मेल के माध्यम से मामले की शिकायत CISF चीफ से की है। विराली का कहना है कि वह अमेरिकी नागरिक हैं और इस तरीके से दु‌र्व्यवहार अभी तक किसी भी एयरपोर्ट पर नहीं देखा।

विराली के अनुसार, उनके साथ ये वाक्या उस समय हुआ जब वे दिल्ली से मुंबई के लिए जा रहीं थी। इस दौरान जांच के लिए उनसे बार-बार खड़ा होने के लिए कहा गया। विराली के मुताबित वे 2006 से एक हादसे के बाद से ही खड़ा नहीं हो पाती हैं।
 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी