दिल्ली महिला आयोग ने बुजुर्ग महिला की मौत पर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

करीब एक माह पहले स्थानीय लोगोंं द्वारा शिकायत मिलने पर आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने सदस्य किरण नेगी के साथ जाकर महिला को पहाड़गंज स्थित उसके घर के बाहर से बचाया था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 10:48 PM (IST)
दिल्ली महिला आयोग ने बुजुर्ग महिला की मौत पर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली महिला आयोग ने बुजुर्ग महिला की मौत पर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। दिल्ली महिला आयोग ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से 10 फरवरी तक जानकारी देने को कहा है। आयोग के मुताबिक महिला पहाड़गंज इलाके की रहने वाली थी। उसकी बेटी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की थी और उसे घर से बाहर निकाल दिया था।

करीब एक माह पहले स्थानीय लोगोंं द्वारा शिकायत मिलने पर आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने सदस्य किरण नेगी के साथ जाकर महिला को पहाड़गंज स्थित उसके घर के बाहर से बचाया था। जिसके बाद महिला ने आयोग को बताया था कि उसकी बेटी ने उसके साथ मारपीट की थी जिससे उनके शरीर में चोटे आई थी।

आयोग ने उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, गंभीर बीमारियों और गिरते स्वास्थ्य के कारण गुरुवार को महिला का अस्पताल में निधन हो गया। वहीं, आयोग के मुताबिक महिला की बेटी ने एक बार भी इलाज के दौरान उनसे मुलाकात नहीं की।

इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने पुलिस से अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही दिल्ली पुलिस से मामले में जांच की स्थिति बताने को कहा है। इसके अलावा आयोग ने मामले में आरोप पत्र दाखिल करने की जानकारी और पुलिस द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण कानून के तहत की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि महिला का अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें अपनी बेटी द्वारा ऐसी दयनीय स्थिति में रहने के लिए छोड़ दिया गया और मजबूर किया गया। वहीं, उनकी बेटी एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी है और फिर भी मां के प्रति इस तरह का व्यवहार दुखद है। स्वाति ने कहा कि जो महिला अपनी माँ की देखभाल भी नहीं कर सकती वह कैसे एक अच्छी पुलिसकर्मी बनेगी। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

chat bot
आपका साथी