Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मिजाज; जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी हिस्से में अब बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात तेज बरसात जैसी गतिविधियां हो सकती है। वहीं दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ हल्की बरसात होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Publish:Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST)
Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मिजाज; जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मिजाज।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार और रविवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी हिस्से में अब बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, तेज बरसात जैसी गतिविधियां हो सकती है। वहीं, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ हल्की बरसात होने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

रात में अचानक बदला मौसम

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात को अचानक मौसम बदल गया। रात आठ बजे के बाद शुरू हवा दस बजे तेज आंधी में तब्दील हो गई। इससे शहर के अधिकांश इलाकों में रात को बिजली गुल हो गई। रात्रि पौने दस बजे अचानक आंधी चलनी शुरू हुई। वहीं कई जगहों से बिजली के तार टूटने की भी खबर है। इस वजह से कई इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

शुक्रवार सुबह निकली थी तेज धूप

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में सुबह ही तेज धूप निकल गई थी, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी चलती रही, इसीलिए तापमान में भी तेजी से इजाफा नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 69 से 43 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, रविवार इसमें दो डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 180 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Delhi Double Murder: संगम विहार में दो किशोरों की चाकुओं से गोदकर हत्या, आपसी झगड़े का चार दिन बाद लिया बदला

chat bot
आपका साथी