Delhi Weather Forecast: पढ़िए- मौसम का सबसे ताजा अपडेट, भीषण गर्मी के साथ लू चलने के भी आसार

Delhi Weather Forecast मौमस विभाग के मुताबिक पंजाब दिल्ली हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी गर्मी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 07:46 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: पढ़िए- मौसम का सबसे ताजा अपडेट, भीषण गर्मी के साथ लू चलने के भी आसार
Delhi Weather Forecast: पढ़िए- मौसम का सबसे ताजा अपडेट, भीषण गर्मी के साथ लू चलने के भी आसार

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Weather Forecast: फिलहाल किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उससे न तो गर्मी कम होगी और न ही तापमान में कोई गिरावट आएगी। ऐसे में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सप्ताहांत तक यह क्रमश: 43 और 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 

मौमस विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों के दौरान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गर्मी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

जारी रहेगा गर्मी का सितम

इस बाबत स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए हल्के बादल भीषण गर्मी  को नहीं रोक पाएंगे। आने वाले दोनों तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी और तापमान में लगातार इजाफा होगा। जल्द ही कुछ स्थानों पर लू भी चलने लगेगी। इसकी शुरुआत इस सप्ताह हो जाएगी।

महेश पलावत ने बताया कि सक्रिय तूफान अंफन भी दिल्ली की गर्मी में इजाफा करेगा। इस तूफान के चलते  बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी ठंडी हवा दिल्ली नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में यहां पर लगातार गर्मी बढ़ेगी।

इससे पहले सोमवार को भी गर्मी और धूप में तल्खी सोमवार बरकरार रही। ऐसे में तापमान में इजाफे के आसार मंगलवार को भी हैं। इस पूरे सप्ताह ही मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान के साथ ही गर्मी में भी इजाफा होगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 16 से 69 फीसद रहा। दिल्ली का सबसे गर्म इलाका सोमवार को भी पालम ही रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आया नगर में यह 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी