राजधानी दिल्‍ली में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, अभी और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी अभी और अधिक गिरावट आएगी। चार दिनों से कंपकंपाती दिल्ली में शुक्रवार का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 09:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 04:16 PM (IST)
राजधानी दिल्‍ली में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, अभी और गिरेगा तापमान
राजधानी दिल्‍ली में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, अभी और गिरेगा तापमान

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। ठंडी हवाओं से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी अभी और अधिक गिरावट आएगी। चार दिनों से कंपकंपाती दिल्ली में शुक्रवार का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान अभी 20 से नीचे ही रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है। पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं को दिल्ली की ठिठुरती ठंड की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हवा में नमी का स्तर भी 53 से 93 फीसद तक दर्ज हुआ है। इस वजह से पूरे दिन दिल्ली में हलका कोहरा देखने को मिला।

Fog shrouds the national capital as mercury dips; early morning visuals from Delhi's India Gate. pic.twitter.com/KDTJY98c2N

— ANI (@ANI) December 16, 2017

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। ठंड के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान महज 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र दिल्ली का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान महज 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 272, फरीदाबाद का 215, गुडग़ांव में 219, गाजियाबाद में 379 और नोएडा में 299 रहा।

chat bot
आपका साथी