Delhi: लक्ष्मी नगर में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 3 महिलाएं गिरफ्तार; पुलिसकर्मी पहुंचा था ग्राहक बनकर

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने 15 सौ रुपये बरामद किया है।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 12:43 AM (IST)
Delhi: लक्ष्मी नगर में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 3 महिलाएं गिरफ्तार; पुलिसकर्मी पहुंचा था ग्राहक बनकर
लक्ष्मी नगर में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 3 महिलाएं गिरफ्तार; पुलिसकर्मी ने पहुंचा था ग्राहक बनकर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने 15 सौ रुपये बरामद किया है।

आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार रोड के एक घर में देह व्यापार हो रहा है। पुलिस की टीम सादे कपड़ों मे वहां पर तैनात हुई।

एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर अड्डे पर पहुंचा, वहां एक महिला मिली। उस महिला ने पुलिसकर्मी से देह व्यापार के लिए दो हजार रुपये मांगे। सौदा तय होने के बाद पुलिसकर्मी को एक कमरे में भेज दिया, उसने वहां से पुलिसकर्मियों को इशारा कर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी