दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन हो सकती है हल्की बारिश; गर्मी के तेवर में भी आएगी नरमी

मंगलवार को भी दिल्ली में गर्मी के तेवर नरम ही रहे। दिन भर धूप भले ही खिली रही लेकिन तापमान सामान्य स्तर पर रहा। बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

By sanjeev GuptaEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2023 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2023 07:22 AM (IST)
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन हो सकती है हल्की बारिश; गर्मी के तेवर में भी आएगी नरमी
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मंगलवार को भी दिल्ली में गर्मी के तेवर नरम ही रहे। दिन भर धूप भले ही खिली रही, लेकिन तापमान सामान्य स्तर पर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। 

शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट

शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके चलते तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 31.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को छाए रहेंगे आंशिक बादल

हवा में नमी का स्तर 35 से 90 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं दिल्ली की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है।

मध्यम श्रेणी में हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 147 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर में भी कमोबेश यही स्थिति रही। अगले तीन-चार दिन वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी