Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर जारी, दिनभर धूप खिलने से चढ़ा राष्ट्रीय राजधानी का पारा

दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। आसमान साफ रहने और दिन भर तेज धूप खिलने से तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले एक सप्ताह तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। (फाइल फोटो)

By sanjeev GuptaEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 08:56 PM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर जारी, दिनभर धूप खिलने से चढ़ा राष्ट्रीय राजधानी का पारा
दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। आसमान साफ रहने और दिन भर तेज धूप खिलने से तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले एक सप्ताह तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

जानें रविवार को कितना दर्ज किया गया तापमान

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 37 से 88 प्रतिशत रहा। पीतमपुरा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा क्रमश: 27.5 और 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ ही रहेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

''खराब'' श्रेणी में रही दिल्ली की हवा

वायु गुणवत्ता का स्तर एक बार फिर बिगड़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 244 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। वहीं एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 173, गाजियाबाद का 185, ग्रेटर नोएडा का 190, गुरुग्राम का 231 और नोएडा का 170 रिकार्ड किया गया। सफर इंडिया का कहना है कि सोमवार को दिल्ली के एक्यूआइ में और वृद्धि हो सकती है और यह 300 पार यानि ''बहुत खराब'' श्रेणी में भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

यह भी पढ़ें- Delhi weather update: दिल्ली में जल्द खत्म होगा ठिठुरन भरी सर्दी का दौर; महज तीन दिन और चलेंगी ठंडी हवाएं

chat bot
आपका साथी