विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 30 Jan 2023 07:49 AM (IST)

Delhi-NCR Weather Update रविवार को रातभर हुई बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सर्दी बढ़ ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम। फोटो सोर्स-जागरण फोटो।
दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम। फोटो सोर्स-जागरण फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाके में रविवार को तेज हवाओं के साथ रातभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावनाएं हैं। 

राजधानी में रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वर्षा हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 4.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पालम में सबसे अधिक 4.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। शाम में भी कई इलाकों में वर्षा हुई। सर्दी के इस सीजन में पहली बार इतनी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शाम में राजधानी में दृश्यता का स्तर भी कम रहा। सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और सुबह कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान मुंगेशपुर में 5.6 डिग्री और लोधी रोड में 5.8 डिग्री रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस था।

तीन माह बाद मिलीमीटर में दर्ज हुई वर्षा

नवंबर और दिसंबर में दिल्ली में वर्षा बिल्कुल नहीं हुई थी। इस माह कुल सात दिन बूंदाबांदी हुई, लेकिन इतनी वर्षा नहीं हुई थी कि मिलीमीटर में दर्ज हो सके।

यह भी पढ़ें: Delhi Airport: मोरक्को के नागरिक ने एयरपोर्ट पर शौचालय में खुद को बंद कर किया हंगामा, जानिए पूरा मामला