Delhi News: दिल्ली में 263 डॉक्टरों के प्रमोशन को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी, 2018 से रुकी थी पदोन्नति

दिल्ली के एलजी ने सरकार के विभिन्न अस्पतालों में 263 डॉक्टरों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी। इन डॉक्टरों का 2018 से प्रमोशन रुका हुआ था। ये डॉक्टर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। इन डॉक्टरों का चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद पर प्रमोशन किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद से ही एलजी भर्ती नियमों में बदलाव पर जोर दे रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 09 Aug 2023 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 09 Aug 2023 07:07 PM (IST)
Delhi News: दिल्ली में 263 डॉक्टरों के प्रमोशन को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी, 2018 से रुकी थी पदोन्नति
दिल्ली में 263 डॉक्टरों के प्रमोशन को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी,

HighLights

  • चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद पर प्रमोशन
  • 2018 से इन डॉक्टरों की रुका हुआ था प्रमोशन
  • जनवरी में 139 डॉक्टरों की हुई पदोन्नति

नई दिल्ली, पीटीआई। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में 263 डॉक्टरों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। इन डॉक्टरों का 2018 से प्रमोशन रुका हुआ था। ये डॉक्टर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। 

चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद पर प्रमोशन

अब दिल्ली के एलजी ने इन 263 डॉक्टरों का चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप में प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। बुधवार को राज निवास के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है।

2018 से इन डॉक्टरों की रुका हुआ था प्रमोशन

खास बात है कि इन डॉक्टरों का 2018 से प्रमोशन लंबित था। अधिकारियों ने बताया कि फाइल तब आगे बढ़ाई गई जब सक्सेना ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी कर्मचारियों को लाल फीताशाही काटकर जल्द से जल्द पदोन्नति प्रदान की जाए।

कार्यभार संभालने के बाद से, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भर्ती नियमों में बदलाव पर जोर दे रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नई नियुक्तियां और पदोन्नति जल्द से जल्द हो।

जनवरी में 139 डॉक्टरों की हुई पदोन्नति

इस साल जनवरी में भी उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में काम करने वाले 139 डॉक्टरों (गैर-शिक्षण विशेषज्ञों) को ग्रेड-दो से ग्रेड-एक में पदोन्नत करने को मंजूरी दी थी। इन सभी पात्र डॉक्टरों की पदोन्नति चार वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद वर्ष 2020/2021 से लंबित थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण लाकडाउन और वर्क फ्राम होम की वजह से सभी सरकारी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे थे।

जुलाई माह में सक्सेना ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में 777 संविदा पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की सेवाओं को एक जुलाई 2023 से एक वर्ष के लिए या जब तक वे डीएसएसएसबी के माध्यम से खुली भर्ती के लिए आवेदन करने का एक अवसर नहीं पाते, तब तक सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दी थी।

पिछले माह उपराज्यपाल ने दिल्ली स्वास्थ्य सेवा सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी) नियम, 2016 के तहत आठ चिकित्सा अधिकारियों (होम्योपैथिक) और 23 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (एनएफएसजी) को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (एसएजी) (होम्योपैथिक) में पदोन्नति देने को भी मंजूरी दी थी

chat bot
आपका साथी