केजरीवाल सरकार का सबसे बड़ा अभियान, दिल्ली में आज लगाए जा रहे 5 लाख पौधे

दिल्ली सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमकर प्रचार किया है। दिल्ली में जगह-जगह इस बाबत होर्डिंग भी लगवाए हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 09:13 AM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 10:45 AM (IST)
केजरीवाल सरकार का सबसे बड़ा अभियान, दिल्ली में आज लगाए जा रहे 5 लाख पौधे
केजरीवाल सरकार का सबसे बड़ा अभियान, दिल्ली में आज लगाए जा रहे 5 लाख पौधे

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार शनिवार को बहुत बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्यक्रम कर रही है। इसके तहत दिल्ली में तकरीबन 600 अलग-अलग जगहों पर पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार सुबह कई इलाकों में पौधरोपण का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सुबह पौधरोपण किया। कहा जा रहा है कि पौधरोपण का यह कार्यक्रम दिनभर चलेगा।

पौधरोपण कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल के अलावा AAP सरकार में शामिल मंत्री में अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाएंगे। 

वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में न केवल पौधरोपण करेंगे, बल्कि दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। 

दिल्ली सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमकर प्रचार किया है। दिल्ली में जगह-जगह इस बाबत होर्डिंग भी लगवाए हैं। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रेडियो जिंगल भी चल रहे हैं, जिसमें वे दिल्ली के आम लोगों से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी