दिल्ली कोरोना वायरस : सर्वे के दौरान पश्चिमी जिले में 113 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

दक्षिण-पश्चिमी जिले में 627 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। फिलहाल प्रशासन को रिपोर्ट का इंतजार है। ज्ञात हो पश्चिमी जिले में प्रशासन को करीब सात लाख और दक्षिण-पश्चिमी जिले में करीब नौ लाख लोगों का सर्वे सुनिश्चित करना है।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:12 PM (IST)
दिल्ली कोरोना वायरस : सर्वे के दौरान पश्चिमी जिले में 113 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर लोगों की जांच करते कर्मचारी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली । कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार से शुरू हुए सर्वे का बुधवार को अंतिम दिन है। सर्वे के दौरान सोमवार तक पश्चिमी जिले में एक लाख 36 हजार व दक्षिण-पश्चिमी जिले में एक लाख 76 हजार 338 घरों का सर्वे पूरा हो चुका है। जिसमें पश्चिमी जिले में 927 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। इन सभी लोगों की आरटीपीसीआर कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए गए है। जिसमें अभी तक 113 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं दक्षिण-पश्चिमी जिले की बात करें तो यहां 627 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि करने के लिए सभी के सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन को रिपोर्ट का इंतजार है। ज्ञात हो पश्चिमी जिले में प्रशासन को करीब सात लाख और दक्षिण-पश्चिमी जिले में करीब नौ लाख लोगों का सर्वे सुनिश्चित करना है। जिसके लिए पश्चिमी जिले में 1200 और दक्षिण-पश्चिमी जिले में 1576 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। 

प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि वे बुधवार तक अपना सर्वे पूरा कर लेंगे। सर्वे के दौरान जिले के हॉटस्पॉट में टीमें जाकर लोगों के शरीर का तापमान व शरीर में ऑक्सीजन स्तर को माप रही है। इसके अलावा लोगों से पूछ रही है कि उन्हें बुखार, गले में खराश, जुकाम व खांसी की समस्या तो नहीं है।  

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार की ओर से सभी जिलों में इसके लिए सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे करने के लिए अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है वो अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर सर्वे करवा रहे हैं। सर्वे के दौरान घर में मौजूद लोगों से कई सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं उसके बाद उनके नाम और फोन नंबर के साथ डिटेल दर्ज की जा रही है। यदि किसी में ऐसे लक्षण दिखते हैं तो उसको इलाज के लिए अस्पताल में जाने की सलाह दी जाती है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी