किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा, मुआवजा देने के नाम पर गुमराह करने का आरोप

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अनिल चौधरी ने कहा कि बिन मौसम बारिश से दिल्ली के किसानों की फसल लगातार दूसरे सीजन में भी बर्बाद हो गई है लेकिन मुआवजा देने के नाम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुमराह कर रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 08:15 PM (IST)
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा, मुआवजा देने के नाम पर गुमराह करने का आरोप
कांग्रेस ने लगाया आप सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बिन मौसम बारिश से दिल्ली के किसानों की फसल लगातार दूसरे सीजन में भी बर्बाद हो गई है लेकिन मुआवजा देने के नाम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल का बयान कि पंजाब का किसान परेशान - दिल्ली का किसान खुशहाल, पूरी तरह पंजाब की जनता को गुमराह करने वाला है। सच्चाई यह है कि पिछले वर्ष बारिश से चौपट हुई फसल पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा करने के बावजूद दिल्ली सरकार ने किसी भी किसान को कोई मुआवजा नही दिया है।

किसान नेताओं की मौजूदगी में रखी गई इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, पूर्व विधायक विजय सिंह लोचव और वरिष्ठ प्रवक्ता डा नरेश कुमार भी मौजूद थे।

अनिल चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनावी राज्यों में प्रतिदिन बार बार नए-नए झूठ बोलकर उसे सच बनाकर सबके सामने रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें किसानों के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। पंजाब में केजरीवाल वोट लेने के लिए राजनीतिक लुभावने झूठे वादे कर रहे है। मुआवजे के लिए जिला कार्यालय में किसानों के पेपर जमा है परंतु किसी किसान को मुआवजा नही दिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब सहित अन्य राज्यों में दिल्ली माडल की बात करते है, जबकि उसकी सच्चाई दिल्ली का जन-जन जान चुका है कि पिछले सात वर्षो में केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है।

chat bot
आपका साथी