Arvind Kejriwal News: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान, वॉट्सऐप नंबर किया जारी; करना होगा ये काम

Arvind Kejriwal News मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज दोपहर प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। बता दें सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी और सीएम केजरीवाल को ईडी कस्टडी में परेशान किए जाने का आरोप लगाया था।

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman Publish:Fri, 29 Mar 2024 11:24 AM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 12:14 PM (IST)
Arvind Kejriwal News: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान, वॉट्सऐप नंबर किया जारी; करना होगा ये काम
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता दोपहर 12 बजे करेंगी प्रेस को संबोधित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) आज प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने को कहा है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? 

ये भी पढ़ेंः एक महीने में ही हटाए गए गुरुग्राम के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, चुनाव आयोग को मिली शिकायत; सिरसा सांसद के हैं पति

लोग केजरीवाल के लिए व्रत रख रहे: सुनीता

उन्होंने कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हूं। आप उनका साथ दीजिए। वॉट्सऐप नंबर  8297324624 पर अपना संदेश भेजिए। आज से हम 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान शुरू कर रहे हैं। इस नंबर पर आप उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं। उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए, आप उन्हें लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा।

ईडी कस्टडी में परेशान करने का लगाया आरोप

बता दें, सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी और सीएम केजरीवाल को ईडी कस्टडी में परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह मधुमेह के मरीज हैं और उनका नियमित जांच जरूरी है। उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है। बता दें, कोर्ट ने सीएम को 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- 'ईडी को चाहिए केजरीवाल के फोन का पासवर्ड क्योंकि वह...', आतिशी ने बताया जांच एजेंसी की क्या है असली मंशा

chat bot
आपका साथी