विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ईडी को चाहिए केजरीवाल के फोन का पासवर्ड क्योंकि वह...', आतिशी ने बताया जांच एजेंसी की क्या है असली मंशा

Published: Fri, 29 Mar 2024 10:41 AM (IST)

दिल्ली की आप नेता और आप सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली शराब घोटाला ...और पढ़ें

ईडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी पर नए आरोप लगाए
ईडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी पर नए आरोप लगाए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आप नेता व कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि कल दाेपहर को जब राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की रिमांड पर बहस चल रही थी तो ईडी के वकील ने अंजाने में ईडी के असली मोटिव को कोर्ट के सामने रख दिया।

वकील ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अभी कुछ दिन और रिमांड पर रखने की जरूरत है क्योंकि केजरीवाल ने अपने फोन का पासवर्ड हमें नहीं बताया है।

'यह वही ईडी है जिसने कहा था नहीं मिला केजरीवाल का पुराना फोन'

आतिशी ने कहा कि यह वही ईडी है जो यह कह चुकी है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आबकारी नीति बनाए जाने के समय का फोन हमें नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि अब सवाल उठता है जो फाेन कुछ माह पुराना है, उसे ईडी क्यों देखना चाहती है। मतलब साफ है कि कि ईडी उस फोन में क्या देखना चाहती है।

केजरीवाल के नए फोन से ये देखना चाहती है ईडी

उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि ईडी के माध्यम से भाजपा उस रणनीति को देखना चाहती है कि चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की क्या रणनीति है।

वह देखना चाहती है कि अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्या रणनीति तैयार की है। किस तरह एक-एक सीट का सर्वे कराया है। विपक्षी गठबंधन के साथ मिलकर उन्होंने चुनाव को लेकर क्या तैयारी की है।