विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक महीने में ही हटाए गए गुरुग्राम के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, चुनाव आयोग को मिली शिकायत; सिरसा सांसद के हैं पति

Published: Fri, 29 Mar 2024 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 11:35 AM (IST)

सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति राजेश दुग्गल को संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के पद से हटा दिया ...और पढ़ें

चुनाव आयोग की सलाह पर संयुक्त पुलिस आयुक्त को हटाया। जागरण
चुनाव आयोग की सलाह पर संयुक्त पुलिस आयुक्त को हटाया। जागरण

HighLights

  1. एक मार्च को फरीदाबाद से गुरुग्राम में आए थे राजेश दुग्गल
  2. राजेश दुग्गल की पत्नी सुनीता दुग्गल सिरसा से सांसद हैं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति राजेश दुग्गल को संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के पद से हटा दिया गया है। उन्हें गुरुग्राम से हटाकर पंचकूला हेडक्वार्टर भेजा गया है।

चुनाव आयोग को शिकायत मिलने के बाद उनका तबादला किया गया है। चुनाव आयोग की सलाह के बाद प्रदेश गृह सचिव ने बृहस्पतिवार देर रात आदेश जारी किए।

दुग्गल ने एक मार्च को ही डीआईजी रैंक पर पदोन्नति के बाद गुरुग्राम में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर ज्वाइन किया था। इससे पहले वह फरीदाबाद में डीसीपी के पद पर तैनात थे।

2019 में कांग्रेस अशोक तंवर को हराकर बनी थी सुनीता दुग्गल सांसद

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट पर सुनीता दुग्गल ने अशोक तंवर को करीब साढ़े छह लाख वोट के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इससे पहले इस सीट से आइएनलीडी चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद थे।