भाजपा का सीएम केजरीवाल को चैलेंज, MCD में कथित हेराफेरी की कराएं CBI से जांच

आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि छह वर्षों में केजरीवाल सरकार के संरक्षण में जल बोर्ड की पूंजी और उसको मिले 50 हजार करोड़ के ऋण के पैसे का भी घोटाला कर दिया गया। इस घोटाले से ध्यान हटाने के लिए निगम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 03:46 PM (IST)
भाजपा का सीएम केजरीवाल को चैलेंज, MCD में कथित हेराफेरी की कराएं CBI से जांच
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी दिल्ली द्वारा दक्षिणी निगम का 2,500 करोड़ रुपये किराया माफ किए जाने के आप के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि तीनों निगम के महापौर 13 हजार करोड़ रुपये के फंड की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उनको फंड देने के बजाय आप नेता निगमों को लेकर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि इन आरोपों की जांच सीबीआइ या अन्य किसी स्वतंत्र एजेंसी कराएं। यदि, आरोप सिद्ध नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री इस्तीफे के लिए भी तैयार रहे। आदेश गुप्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि छह वर्षों में केजरीवाल सरकार के संरक्षण में जल बोर्ड की पूंजी और उसको मिले 50 हजार करोड़ के ऋण के पैसे का भी घोटाला कर दिया गया। इस घोटाले से ध्यान हटाने के लिए निगम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बात सभी को पता है कि दो संवैधानिक निकायों के बीच किराये के बकाया के प्रस्ताव पर जिसमें एक भी पैसे का लेन-देन नहीं होना है। उसमें कोई घोटाला हो ही नहीं सकता।

वहीं, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि झूठे आरोपों वाले पोस्टर दिल्ली में आप द्वारा लगवाए गए। इन पर न तो पार्टी का नाम था और न ही नेता का। उन्होंने कहा मानहानि के डर से पोस्टरों पर आप और उनके नेताओं ने अपना नाम नहीं लिखा। इससे सिद्ध होता है कि आरोपों में कोई दम नहीं है। वहीं, सांसद हंसराज हंस ने कहा कि महापौर और महिला पार्षद दस दिन से ठंड में धरना दे रहे हैं, लेकिन सीएम उनका हालचाल पूछने तक नहीं आए हैं।

सीबीआइ भाजपा के पास, जल्द कराएं जांच : आप

वहीं, आप ने कहा है कि सीबीआइ जांच के लिए उनकी पार्टी के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उपराज्यपाल के पास गए थे। हालांकि, वहां, उनके ऊपर पुलिस के माध्यम से डंडे मरवाए गए। पार्टी के नेताओं को घरों में नजरबंद करा दिया गया। सीबीआइ तो भाजपा के पास है, जांच तुरंत कराएं। यह क्या बात हुई कि एक घर के सामने धरने पर बैठा हुआ है और दूसरा कहता है कि जांच करा लो। सीबीआइ जांच होनी चाहिए, यही तो आप भी मांग कर रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी