फरीदाबाद में गला दबाकर महिला की हत्या, शव बोरी में भरकर नहर में फेंका

फरीदाबाद में आगरा नहर पुल के नीचे रविवार सुबह एक महिला का शव बोरी में बंद मिला है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

By Edited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 05:14 PM (IST)
फरीदाबाद में गला दबाकर महिला की हत्या, शव बोरी में भरकर नहर में फेंका
फरीदाबाद में गला दबाकर महिला की हत्या, शव बोरी में भरकर नहर में फेंका

फरीदाबाद, जेएनएन। सेक्टर-55 में आगरा नहर पुल के नीचे रविवार सुबह एक महिला का शव बोरी में बंद मिला है। उसके गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। शव छिपाने के मकसद से आगरा नहर में फेंका गया।
मगर जहां शव फेंका, वहां पानी नहीं था।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतका की उम्र की करीब 25 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर सेक्टर-55 चौकी प्रभारी राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव बोरी से बाहर निकलवाकर देखा गया तो गले पर रगड़ व दबाए जाने के निशान मिले। हाथों में सिल्वर रंग के कड़े व पांव में पाजेब मिली।

इसके बाद शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मशक्कत शुरू कर दी। सभी थानों व क्राइम ब्रांच, मिसिंग सेल में सूचना भेजी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

दिल्ली-एनसीआर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 
chat bot
आपका साथी