Coronavirus : थम नहीं रहीं जमातियों की अश्लील हरकत, दिल्ली के अस्पताल में नर्सों से छेड़छाड़

Coronavirus तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों का ड्रामा और नर्सिंग स्टाफ से अश्लीलता थम नहीं रही है। ऐसे ही एक मामला अब पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में सामने आया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 07:53 AM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 09:16 AM (IST)
Coronavirus : थम नहीं रहीं जमातियों की अश्लील हरकत, दिल्ली के अस्पताल में नर्सों से छेड़छाड़
Coronavirus : थम नहीं रहीं जमातियों की अश्लील हरकत, दिल्ली के अस्पताल में नर्सों से छेड़छाड़

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। Coronavirus : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के अस्पताल में निजामुद्दीन के तब्लीगी जमातियों द्वारा अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भी इसकी पुनरावृत्ति हो गई। यहां कार्यरत दो महिला नर्सों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात उनके साथ कुछ जमातियों ने छेड़छाड़ की। उन्होंने इस संबंध में उप चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत दी है। शनिवार को इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई, हालांकि पुलिस शिकायत मिलने की बात से इन्कार कर रही है।

वहीं, पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यहां भर्ती डेढ़ सौ कोरोना संदिग्ध या संक्रमित लोगों में से सवा सौ तब्लीगी जमात के सदस्य हैं। इनमें से कुछ पहले दिन से असहयोग कर रहे हैं। एक जमाती ने तो खुदकशी का ड्रामा भी किया था। वह छठी मंजिल से कूदने की धमकी दे रहा था। इस बीच शुक्रवार को छेड़छाड़ का यह मामला सामने आया है। दोनों नर्स शुक्रवार को कोरोना वार्ड में ड्यूटी पर थीं। यहां देर रात जब वे वार्ड में पहुंचीं तो उनके साथ जमातियों ने गलत हरकत की। इसकी शिकायत शनिवार को उप चिकित्सा अधीक्षक से की गई।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर जीटीबी एंक्लेव थाने के पुलिसकर्मी शनिवार को अस्पताल भी पहुंचे। लेकिन उन्हें लिखित शिकायत के लिए अभी इंतजार करने को कहा गया। दरअसल अस्पताल प्रशासन पहले आरोपों की पुष्टि कर लेना चाहता है। इसके बाद ही केस दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दिया जाएगा।

यहां पर बता दें कि देशभर विभिन्न राज्यों में क्वारंटाइन किए गए तब्लीगी मकरज जमात से जुड़े लोग नर्सों और डॉक्टरों को साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी