Delhi Coronavirus Arogya Setu App: दिल्ली में एंट्री पाने के लिए लगाई जा सकती है यह बड़ी शर्त

Delhi Coronavirus Arogya Setu App लॉकडाउन के बीच दिल्ली में प्रवेश के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य किया जा सकता है। इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 24 Apr 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 07:15 AM (IST)
Delhi Coronavirus Arogya Setu App: दिल्ली में एंट्री पाने के लिए लगाई जा सकती है यह बड़ी शर्त
Delhi Coronavirus Arogya Setu App: दिल्ली में एंट्री पाने के लिए लगाई जा सकती है यह बड़ी शर्त

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Coronavirus Arogya Setu App: लॉकडाउन के बीच दिल्ली में प्रवेश के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य किया जा सकता है। बॉर्डर पर ही मोबाइल फोन चेक किया जाएगा और उसमें आरोग्य सेतु होने पर ही दिल्ली में आने दिया जाएगा। इस संबंध में गंभीरता से विचार चल रहा है। जल्द ही आधिकारिक घोषणा संभव है। शुक्रवार को राजनिवास में उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बैठक में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), प्रधान स्वास्थ्य सचिव व नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक सहित अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर चिंता जताई गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुझाव दिया गया कि अगर दिल्ली में प्रवेश के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य कर दिया जाए तो मौजूदा स्थिति में सुधार संभव है।

सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल व मुख्य सचिव सहित अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच दिल्ली में प्रवेश के लिए इस एप को अनिवार्य करने पर सहमति बन गई है। दिल्ली के बाहर के लोगों का आना-जाना जारी बैठक के दौरान इसी संदर्भ में विचार रखा गया कि दिल्ली के लोग तो बाहर नहीं जा पा रहे, लेकिन विभिन्न वजहों से दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। इनमें आवश्यक सेवाओं / वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले भी शामिल हैं और केंद्र सरकार के दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी। एहतियात के तौर पर इनकी निगरानी भी जरूरी हो गई है।

नहीं होगी एप तो नहीं होगी एंट्री

बॉर्डर पर परिचय पत्र व मूवमेंट पास के साथ-साथ मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप की भी जांच की जा सकती है। जिस व्यक्ति के फोन में उक्त एप नहीं होगी या फिर उसके पास उक्त एप को डाउनलोड करने के लिए उपयुक्त फोन नहीं होगा तो उसकी दिल्ली में एंट्री नहीं हो पाएगी। इससे यह भी पता चल सकेगा कि बाहर से कोई संक्रमित तो दिल्ली नहीं आ रहा और सभी पर निगरानी भी रखी जा सकेगी।

35 लाख मोबाइल पर आयोग्य सेतु एप डाउनलोड

अभी तक दिल्ली में तकरीबन 35 लाख लोगों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया गया है। दिल्ली सरकार राजधानी के सभी कोरोना पॉजिटिव और क्वारंटाइन में रखे जा रहे लोगों का आंकड़ा भी इस एप पर साझा करने जा रही है। इससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी और संक्रमण को रोकने में भी मदद मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी