Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, 30 जुलाई को कराया गया था भर्ती

Sonia Gandhi Health Update कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 01:36 PM (IST)
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, 30 जुलाई को कराया गया था भर्ती
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, 30 जुलाई को कराया गया था भर्ती

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इससे पहले शुक्रवार को गंगा राम अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि सोनिया गांधी की कई तरह की जांच की गई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें बृहस्तिवार को शाम सात बजे गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मीटिंग के बाद बिगड़ी थी तबीयत

दरअसल, सोनिया गांधी ने गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ राजस्थान के राजनीतिक संकट, कोरोना महामारी और भारत-चीन विवाद के मुद्दे पर वर्चुअल मीटिंग की थी। मीटिंग के बाद सोनिया गांधी को शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की उठी थी मांग

बता दें कि सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। मीटिंग में पार्टी नेताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की बागडोर सौंपने की मांग की। सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने का मुद्दा उठाया। दिग्विजय ने कहा कि राहुल को अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राजीव सातव, शक्तिसिंह गोहिल, नीरज डांगी और अन्य नेताओं ने इसका समर्थन किया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था।

chat bot
आपका साथी