खेल में चाइना के अरमानों को मां ने लगाए पंख, रच रही हैं इतिहास, मिले कई मेडल

पिता के देहांत के बाद मां संगीता ने पिता की भूमिका निभाई व बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाटी अपनी मां की उम्मीदों पर खरी उतरीं।

By Edited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:15 PM (IST)
खेल में चाइना के अरमानों को मां ने लगाए पंख, रच रही हैं इतिहास, मिले कई मेडल
खेल में चाइना के अरमानों को मां ने लगाए पंख, रच रही हैं इतिहास, मिले कई मेडल

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। शहर के युवा खिलाड़ी संसाधन के अभाव में भी अपनी प्रतिभा को निखारकर कामयाबी के मुकाम तक पहुंच रहे हैं। इसमें पुरुष ही नहीं बल्कि महिला खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर परिवार और जिले का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी एक खिलाड़ी हैं तिलपता गांव की रहने वाली चाइना भाटी।

पिता की मौत के बाद मां ने दिया हौसला
पिता गजराज भाटी के देहांत के बाद मां संगीता भाटी ने पिता की भूमिका निभाई व बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चाइना भाटी अपनी मां की उम्मीदों पर खरी उतरीं। चाइना भाटी वर्तमान में दिल्ली में दौलत राम कालेज से बीए की पढ़ाई कर रही हैं।

दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2018 में किया बेहतर प्रदर्शन
हाल ही में चाइना भाटी दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2018 में ताइक्वांडो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। इससे पहले यूपी नार्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चाइना भाटी ने 28 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण जीतकर जिले का नाम का रोशन किया।

मिले हैं कई पुरस्‍कार
इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक अपने नाम कर चुकी चाइना भाटी जिले की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन कर उभर रही हैं। हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो रहा है।

chat bot
आपका साथी