CBSE Syllabus Cut: कोरोना के कारण घटे सिलेबस, CBSE ने जारी किया सैंपल पेपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को सैंपल पेपर जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के चलते बोर्ड ने ये सैंपल पेपर 30 फीसद घटे हुए पाठ्यक्रम के साथ ही जारी किए हैं। बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्र की प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 10:25 PM (IST)
CBSE Syllabus Cut: कोरोना के कारण घटे सिलेबस, CBSE ने जारी किया सैंपल पेपर
सीबीएसई ने शुक्रवार को सैंपल पेपर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली, रीतिका मिश्रा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को सैंपल पेपर जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के चलते बोर्ड ने ये सैंपल पेपर 30 फीसद घटे हुए पाठ्यक्रम के साथ ही जारी किए हैं। बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्र की प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

कोरोना महामारी के चलते ये बदलाव केवल मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए किए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं क प्रश्न पत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कक्षा 12वीं में पहली बार छात्रों से क्षमता आधारित (कॉम्पिटेंसी बेस्ड) सवाल पूछे जाएंगे। पूरे प्रश्न पत्र से 10 फीसद सवाल क्षमता आधारित ही होंगे।

वहीं, कक्षा 10वीं में करीब 20 फीसद सवाल क्षमता आधारित पूछे जाएंगे। अगर पिछले सत्र के कक्षा 10वीं के बोर्ड के पेपर को देखे तो उसमें केवल 10 फीसद सवाल ही क्षमता आधारित पूछे गए थे। जिन छात्रों ने विषय का गहन अध्ययन किया होगा केवल वहीं, इन सवालों का जवाब दे पाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि छात्रों को अभी से बदले हुए प्रश्न पत्र के आधार पर तैयारी शुरु कर देनी चाहिए।

परीक्षा शुल्क माफ करने में सीबीएसई ने जताई असमर्थता

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के शुल्क को लेकर परिपत्र जारी किया जिसमें बोर्ड ने परीक्षा शुल्क माफ करने में असमर्थता जताई है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई से दिल्ली सरकार के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड, पत्रचार व दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का परीक्षा शुल्क माफ करने के लिए अनुरोध किया था।

बालिका दिवस विशेष : कोरोना संकट के दौर में 12वीं की छात्रा ईशा ने लिखी किताब

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी