CBSE 10th के रिजल्ट घोषित: टॉप पर त्रिवेंद्रम, दिल्ली ने किया निराश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परिणामों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर करेगा।

By Amit MishraEdited By: Publish:Fri, 02 Jun 2017 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2017 04:09 PM (IST)
CBSE 10th के रिजल्ट घोषित: टॉप पर त्रिवेंद्रम, दिल्ली ने किया निराश
CBSE 10th के रिजल्ट घोषित: टॉप पर त्रिवेंद्रम, दिल्ली ने किया निराश

नई दिल्ली [जेएनएन]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है।CBSE बोर्ड के 10वीं के नतीजे आ गए हैं। CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त करीब 16,000 स्कूलों के 16, 67, 573 विद्यार्थी इस साल 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। 

त्रिवेंद्रम क्षेत्र के बच्चों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस रीजन के 99.85% बच्चे सफल हुए हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के बच्चे रहे हैं, जहां पास होने वालों की संख्या 99.62% रही। इस मामले में इलाहाबाद रीजन 98.23% के साथ तीसरे नंबर पर रहा, जबकि दिल्ली रीजन काफी पीछे छूट गया। दिल्ली रीजन में मात्र 78.09% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 13% कम है।

CBSE Board Class 10th Region-wise pass percentage: Delhi- 78.09, Patna- 95.50, Allahabad- 98.23, Dehradun- 97.27, Ajmer- 93.30

— ANI (@ANI_news) June 3, 2017

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम आने के बाद छात्र इन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वेब होस्टिंग लिंक cbseresults.nic.in पर नतीजे देखे सकते हैं। इसके अलावा results.gov.in और results.nic.in पर जाकर पर भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है। 

CBSE Board Class 10th results declared pic.twitter.com/9S3WnfvqKU— ANI (@ANI_news) June 3, 2017

सीबीएसई ने 9 मार्च से 10 अप्रैल तक दसवीं की बोर्ड और स्कूल आधारित परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 15 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं के परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई ने छात्रों व अभिभावकों को बोर्ड के मुख्यालय में न आने की सलाह दी है। स्कूलों से कहा गया है कि वह अपने पंजीकृत ई- मेल एड्रेस के माध्यम से पूरे स्कूल का परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। 

ओवरऑल में 2017 में 90.95% बच्चे पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 10वीं पास होने वाले बच्चों की संख्या 96.91 प्रतिशत थी। इसका अर्थ यह है कि पिछली बार के मुुकाबले परिणाम में 5 फीसदी की गिरावट है। इस बार रिजल्ट में 1.03 प्रतिशत गिरावट आई है। दिल्ली में इस साल 88.37 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। साल 2016 में बोर्ड का एग्जाम देने वाले 91.76 प्रतिशत पास हुए थे।

एेसे करें चेक
– पहले वेबसाइट पर जाएं।
– वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे जारी होने का लिंक दिखाई देगा।
– उस लिंक ‘CBSE 10th Result 2017’ पर क्लिक करें और सभी जानकारी भर दें।
– उसके बाद अपना रिजल्ट देख लें।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शहर में लगेंगे कैंप, पढ़ें- पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: विकिपीडिया के पेज से छेड़छाड़ कर अरविंद केजरीवाल को बना दिया 'मूर्खमंत्री'

chat bot
आपका साथी