पैसे के लेनदेन के विवाद में जीजा ने साले को मारी थी गोली, गिरफ्तार

रणहौला इलाके में गोली लगने से घायल दुकानदार राकेश की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले पुलिस ने राकेश के बहनोई कृष्ण को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि पैसे के लेनदेन के बीच उनके बीच विवाद था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:54 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 08:54 PM (IST)
पैसे के लेनदेन के विवाद में जीजा ने साले को मारी थी गोली, गिरफ्तार
पैसे के लेनदेन के विवाद में चली गोली मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार- फाइल फोटो।

नई दिल्ली, गौतम। रणहौला इलाके में गोली लगने से घायल दुकानदार राकेश की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले पुलिस ने राकेश के बहनोई कृष्ण को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि पैसे के लेनदेन के बीच उनके बीच विवाद था। पुलिस ने कृष्ण की निशानदेही पर वह पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिससे गोली चलाई गई थी। अब यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपित के पास पिस्टल कहां से आई।

बता दें कि रणहौला थाना क्षेत्र स्थित हरफूल विहार में रविवार सुबह राकेश जब अपनी दुकान में बैठै थे तभी उन पर गोली चलाई गई थी। शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपित कृष्ण मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचा और राकेश पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार शुरुआती छानबीन से ही यह मामला रंजिश का लग रहा था।

विश्व बैंक की अधिकारी के घर चोरी करने वाला मेरठ से दबोचा

इधर, विश्व बैंक की महिला अधिकारी के घर चोरी करने वाले आरोपित को हौजखास थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान गाजियाबाद के पटेल नगर निवासी अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। उससे पुलिस ने चोरी के मोबाइल, जूते और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। उस पर चोरी के 10 मामले दर्ज हैं।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विश्व बैंक की अधिकारी श्रुति नारायण ने सात सितंबर को ऑनलाइन एफआइआर दर्ज कराते हुए कहा कि उनके घर में छह सितंबर की रात चोरी हुई। हौजखास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़ित जिस मकान में रहती हैं उसमें सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच में पुलिस टीम को देर रात एक संदिग्ध को कॉलोनी में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी पहचान की और साथ ही चोरी किए गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। इसकी मदद से पुलिस मेरठ में ठहरे आरोपित तक पहुंच गई।

आरोपित अश्विनी कुमार ने बताया कि हर बार वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए वह मेरठ भाग जाता था। इसके लिए उसने मेरठ में किराये का कमरा ले रखा था। अश्विनी की गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के दो अन्य मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी